अंतर्राष्ट्रीयउन्नावताजा खबर

बीघापुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सुपोषित बच्चों के माता-पिता का सम्मान

संवाददाता सचिन पांडे

उन्नाव। बीघापुर में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित कर उनके कार्यों का उत्साह बढ़ाया गया।

समारोह में उन बच्चों के माता-पिता को भी सम्मानित किया गया, जिनके बच्चों ने कुपोषण से बाहर निकलकर सुपोषित श्रेणी हासिल की है। विधायक ने अभिभावकों को प्रोत्साहित करते हुए बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए लगातार जागरूक रहने का आह्वान किया।

विधायक आशुतोष शुक्ला ने कहा कि बच्चों को कुपोषण मुक्त बनाना केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि परिवार, समाज और प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाने में आंगनबाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने पात्र लाभार्थियों तक शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और पोषण संबंधी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे। सम्मान मिलने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button