उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

57 यूपी बटालियन एनसीसी का ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पीके शास्त्री ने किया निरीक्षण

जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी

उन्नाव। 57 यूपी बटालियन एनसीसी उन्नाव के मुख्यालय में ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पीके शास्त्री ने निरीक्षण किया। बटालियन मुख्यालय पहुंचने पर एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें शानदार गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने प्रशिक्षण, कैडेट कल्याण और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान वर्षभर संचालित होने वाली प्रशिक्षण गतिविधियों का ग्रुप कमांडर के समक्ष प्रस्तुतीकरण किया गया। इसके साथ ही लेखा एवं वित्तीय व्यवस्थाओं सहित बटालियन के विभिन्न प्रशासनिक कार्यों की भी समीक्षा की गई।

ब्रिगेडियर पीके शास्त्री ने कैडेट्स के प्रशिक्षण और उनसे जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण और उद्देश्यपरक प्रशिक्षण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण के माध्यम से कैडेट्स में अनुशासन के साथ नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित होनी चाहिए।

ग्रुप कमांडर ने अधिकारियों, पीआई स्टाफ और सिविल स्टाफ से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण गतिविधियों को प्रभावी बनाने तथा कैडेट्स के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

इस दौरान कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रजत पांडे समेत एनसीसी के अधिकारी, पीआई स्टाफ और सिविल स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button