उत्तर प्रदेशताजा खबरफतेहपुर

फतेहपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट: ऋषभ तिवारी

फतेहपुर। जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर खुराहट गांव में गुरुवार शाम एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, गोपालपुर खुराहट गांव निवासी पवन कुमार पांडेय के 28 वर्षीय पुत्र त्रिभुवन पांडेय ने गुरुवार शाम घर के अंदर गमछे के सहारे फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों के मुताबिक, त्रिभुवन पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में था। हालांकि, युवक के इस कदम के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button