उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

खेल दिवस पर साइकिल रेस में 69 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सुधीर और प्रतिभा अव्वल

ब्यूरो ऋषभ तिवारी

उन्नाव। राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत आयोजित खेल प्रतियोगिताओं की कड़ी में रविवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में साइकिल रेस कराई गई। प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

साइकिल रेस में कुल 69 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में सुधीर कुमार वर्मा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में प्रतिभा ने बाजी मारी।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। खेल अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं और बच्चों को खेलों से जोड़ना तथा उनमें फिटनेस, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना रहा।

खेल दिवस के तहत अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। आगामी कार्यक्रमों में वॉलीबॉल और फुटबॉल जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। आयोजकों का कहना है कि ऐसे आयोजनों से जिले के उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और उन्हें आगे की प्रतियोगिताओं के लिए प्रोत्साहन मिलता है।

Related Articles

Back to top button