उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

उन्नाव | जिला अस्पताल के बाहर बना अखाड़ा! महिलाओं और युवक में जमकर मारपीट

जिला संवाददाता — देवेंद्र तिवारी, Kisan Mail News

उन्नाव। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महिलाओं और एक युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। अस्पताल परिसर के बाहर हुए हंगामे से मरीजों और तीमारदारों में भी हलचल मच गई।

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक कहासुनी के बाद मारपीट हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सामने आया है।

घटना को लेकर सबसे बड़ा सवाल अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहा है। इमरजेंसी वार्ड के बाहर से कुछ ही दूरी पर अस्पताल पुलिस चौकी होने के बावजूद विवाद मारपीट तक कैसे पहुंच गया, इसे लेकर लोगों में चर्चा है।

अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मरीज और उनके तीमारदार भी हंगामे के कारण परेशान नजर आए। इमरजेंसी जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह का विवाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करता है।

वीडियो सामने आने के बाद अब लोगों की नजर पुलिस और अस्पताल प्रशासन की कार्रवाई पर है। यह भी देखना होगा कि मारपीट की घटना को लेकर संबंधित पक्षों की ओर से कोई शिकायत दी गई है या नहीं और पुलिस द्वारा मामले में क्या कार्रवाई की जाती है।

Related Articles

Back to top button