उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

उन्नाव नगर पालिका में यूनीपोल-होर्डिंग के आंकड़ों पर सवाल, महीनों बाद भी स्पष्ट जानकारी का इंतजार

संवाददाता — सचिन पांडे, Kisan Mail News

उन्नाव। नगर पालिका क्षेत्र में लगे यूनीपोल और होर्डिंग को लेकर पालिका प्रशासन से मांगी गई जानकारी अब सवालों के घेरे में है।

सवाल सीधा है—नगर पालिका क्षेत्र में कुल कितने यूनीपोल और होर्डिंग लगे हैं, कितनों की अनुमति पालिका में दर्ज है और पिछले वर्ष इनसे कितना राजस्व प्राप्त हुआ?

बताया जा रहा है कि इस संबंध में जानकारी के लिए पिछले कई महीनों से पालिका अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों की ओर से कभी रिकॉर्ड या फाइल उपलब्ध न होने की बात कही गई, जबकि अब अधिशासी अधिकारी की ओर से कथित तौर पर लिखित जानकारी के बजाय मौखिक जानकारी लेने की बात सामने आई है।

वहीं, पालिका प्रतिनिधियों का कहना है कि यूनीपोल और होर्डिंग की सूची तैयार की जा रही है।

ऐसे में सवाल उठता है कि यदि नई सूची तैयार की जा रही है तो पिछले वर्षों में दर्ज यूनीपोल और होर्डिंग का रिकॉर्ड क्या है और उनके आधार पर पालिका को कितना राजस्व प्राप्त हुआ?

यह मामला किसी आरोप को साबित करने का नहीं, बल्कि नगर पालिका के रिकॉर्ड, अनुमति और राजस्व से जुड़ी जानकारी को स्पष्ट करने का है।

अब देखना होगा कि पालिका प्रशासन इन सवालों पर कब तक स्पष्ट और आधिकारिक जानकारी उपलब्ध कराता है।

Related Articles

Back to top button