लखनऊ

कैमरामैन के साथ हुई लूट का मास्टर माइंड अभियुक्त को किया गिरफ्तार

संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पश्चिमी जोन के अंतर्गत थाना दुबग्गा पुलिस टीम ने कैमरामैन से हुई लूट की सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण किया है, एक कैमरा मैन को फर्जी सट्टा बुक करवा कर अज्ञात लोगो द्वारा जिल्लापुर रोड,जेएटा, सुनसान इलाके में लेजाकर कैमरा लूट लिया, जिसके सम्बन्ध में वादी मनीष भारती पुत्र राकेश निवासी म0न0 42/24 सरकारी कालोनी आम्रपाली थाना दुबग्गा जनपद लखनऊ की तहरीर सूचना के आधार पर थाना दुबग्गा पर मुकदमा पंजीकृत हुआ, बनाम मोटरसाइकिल सवार 2 दो व्यक्ति नाम पता अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया, मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण 1 हेमंत सोनकर पुत्र गोपाल सोनकर निवासी 133,83 राजा होटल वाली गली थाना अमीनाबाद लखनऊ, सार्थक पांडेय निवासी सैदापुर थाना माल लखनऊ, हाल पता मुबारकपुर आईआईएम थाना सैरपुर लखनऊ,3 अजय कुमार निवासी अटिया थाना रहीमाबाद लखनऊ,4 कुलदीप मिश्रा निवासी ससपन थाना रहीमाबाद लखनऊ को मलहा अंडर पास से लूटे गये कैमरा व कैमरे के उपकरण व घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल व एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, उक्त घटना का षड्यंत्र मास्टर माइंड हर्षित श्रीवास्तव निवासी 442 362 जनरैलगंज थाना दुबग्गा लखनऊ, जो फरार चल रहा था कूड़ा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया, थाना प्रभारी श्रीकांत राय को थाने की कमान सौंपी गई है, अपनी जिम्मेदारी को बाखूबी से करते नजर आ रहे, गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button