उत्तर प्रदेशताजा खबरबदायूं
घर में घुसकर महिला से मारपीट का आरोप, कुंडल छीनने और धमकी देने की शिकायत

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News
बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के अमनपुर गांव में एक महिला ने पुराने विवाद को लेकर कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने लाठी-डंडों और हथियार से हमला किया, जिससे महिला को चोटें आईं। महिला ने कानों के कुंडल छीनने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।



