अधिवक्ताओं के सम्मान से सजा विशाल कांटिनेंटल, विधायक पंकज गुप्ता ने पहनाई पटिका-मोती माला

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News
उन्नाव। शहर के विशाल कांटिनेंटल में उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक के प्रतिनिधि एवं एडवोकेट रामबोध शुक्ला द्वारा विधिक विचार-विनिमय एवं विधिवेत्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने अधिवक्ताओं को सम्मानित करने के साथ ही उपस्थित अधिवक्ता बंधुओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित किया।
सम्मान समारोह के दौरान सदर विधायक पंकज गुप्ता ने अधिवक्ताओं को पटिका पहनाकर एवं मोती की माला भेंटकर सम्मानित किया। इसके साथ ही पेन-डायरी भेंटकर अधिवक्ताओं का अभिनंदन किया गया। विधायक ने सभी अधिवक्ताओं से आत्मीय मुलाकात कर उनके विधिक एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पंकज गुप्ता ने विधिक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने अधिवक्ताओं की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए उनके विधिक दायित्वों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं के बीच विधिक विषयों पर विचार-विनिमय भी हुआ। समारोह में अधिवक्ता समुदाय से जुड़े विषयों पर संवाद के साथ आपसी सहभागिता और सम्मान की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर पूर्व बार अध्यक्ष राम शंकर यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष महजबी बेगम, कोषाध्यक्ष शशिप्रभा, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश त्रिपाठी, राम सुमेर यादव, राम शंकर पाल, नरेंद्र सिंह चौहान, मानवेंद्र प्रताप सिंह, अनूप चौहान, सोनालिका समेत अन्य अधिवक्तागण एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं ने सम्मान समारोह के आयोजन के लिए आयोजक एडवोकेट रामबोध शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त किया।



