यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश….
IAS तबादले – लगभग – 38 तबादले-
अनुज सिंह VC LDA बने
जोगिंदर सिंह – DM बिजनौर
प्रथमेश कुमार – DM सीतापुर
सिद्धार्थनगर के DM, महाराजगंज गए , महाराजगंज वाले सिद्धार्थनगर आए – सूत्र
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. 38 IAS अफसरों के तबादले किए गए हैं. इस फेरबदल में कई जिलों के जिलाधिकारियों के साथ ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और वाराणसी में भी बदलाव किया गया है.
संजय कुमार मीणा को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है. राजेश कुमार को अयोध्या का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है. कृषण कुमार सिंह को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है. डॉ. नितिन मदान को उत्तर जल निगम (नगरीय) का संयुक्त प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है.
वंदना त्रिपाठी को सहारनपुर मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है, जबकि प्रीति जयसवाल को नोएडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है. गौरव सिंह सोगरवाल को सिद्धार्थनगर और शिवशरणप्पा जीएन को महराजगंज का जिलाधिकारी बनाया गया है
CDO गोरखपुर- नगर आयुक्त वाराणसी !!




