उत्तर प्रदेशताजा खबरलखनऊ

सीएम योगी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News

लखनऊ। ‘अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व और विचारों को याद करते हुए उन्हें प्रखर राष्ट्रचिंतक तथा भारतीय जनसंघ का संस्थापक सदस्य बताया। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ की अवधारणा को आगे बढ़ाया।

सीएम योगी के अनुसार, पं. दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों पर आधारित विकास की ऐसी अवधारणा प्रस्तुत की, जिसमें समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन समावेशी, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरणा देता है। इस अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

Related Articles

Back to top button