उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

उन्नाव में जरी-जरदोजी केंद्र पर बहू-बेटी सम्मेलन, 300 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News

उन्नाव। सिविल लाइन स्थित जरी-जरदोजी केंद्र पर बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 300 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा सिंह ने महिलाओं को मिशन शक्ति के उद्देश्यों और महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी।

महिला थाना प्रभारी ने महिलाओं को विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या समस्या की स्थिति में महिलाएं बिना झिझक तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के साथ ही पुलिस की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में महिलाओं के स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता को लेकर भी चर्चा हुई। जरी-जरदोजी का प्रशिक्षण लेकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने वाली महिलाओं का उत्साह बढ़ाया गया। महिलाओं को हुनर के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान डॉ. आशीष श्रीवास्तव, महिला आरक्षी पूजा चौधरी, पूजा देवी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button