उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

जलभराव से परेशान शारदा विहार के लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News

उन्नाव। शहर के काशीराम रोड स्थित शारदा विहार में जलभराव की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों का आक्रोश मंगलवार को सड़क पर देखने को मिला। लंबे समय से जल निकासी की समस्या से जूझ रहे लोगों ने सड़क पर एकत्र होकर जाम लगा दिया और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद मोहल्ले की सड़कों और आसपास के रास्तों पर पानी जमा हो जाता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। जलभराव के कारण गंदगी और संक्रमण का खतरा भी बना रहता है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभागों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है। इसके चलते बारिश के दौरान स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है।

सड़क जाम की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने और शारदा विहार में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। लोगों ने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आगे भी विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button