उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

शारदीय नवरात्र को लेकर बारासगवर थाने में पीस कमेटी की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर दिए निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News

उन्नाव। शारदीय नवरात्र को लेकर बारासगवर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीघापुर के उपजिलाधिकारी और बारासगवर थाना प्रभारी समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में क्षेत्र में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने वाले आयोजकों के साथ क्षेत्र के प्रमुख एवं संभ्रांत लोगों ने भी हिस्सा लिया। अधिकारियों ने नवरात्र के दौरान क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने प्रतिमा स्थापना और धार्मिक आयोजनों से संबंधित जानकारी आयोजकों से ली। साथ ही आयोजन के दौरान निर्धारित नियमों और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।

पुलिस अधिकारियों ने त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिलाया। बैठक में मौजूद लोगों से अपील की गई कि किसी भी तरह की समस्या या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस-प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

अधिकारियों ने सभी लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ शारदीय नवरात्र का पर्व मनाने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button