अंतर्राष्ट्रीयराजनीति

अपनी जनता पार्टी अब INDIA गठबंधन का हिस्सा होगी-स्वामीप्रसाद मौर्य

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा INDIA गठबंधन में शामिल होगी ‘अपनी जनता पार्टी’

दिल्ली: अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कहा, “अपनी जनता पार्टी अब INDIA गठबंधन का हिस्सा होगी। इसी विषय पर बात हुई है… अपनी जनता पार्टी INDIA गठबंधन का हिस्सा बनने जा रही है। आगे क्या होगा, कितनी सीटों पर हम चुनाव लड़ेंगे, इस पर बाद में वार्ता होगी। लक्ष्य होगा, ‘भाजपा हटाओ-देश बचाओ’, लक्ष्य होगा, ‘संविधान बचाओ-भाजपा हटाओ’… क्योंकि पूरे देश में राहुल गांधी जिस तरह से SC-ST, OBC और अल्पसंख्यकों की आवाज को बुलंद कर रहे हैं, उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी भी वही काम कर रही है। इसी समान विचारधारा होने के नाते, हम गठबंधन का हिस्सा बनकर आगामी चुनावी मैदान में उतरेंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button