जिला अस्पताल में ओएसटी सेंटर का शुभारंभ, अब मरीजों को उपचार के साथ मिलेगी परामर्श की सुविधा
जिला संवाददाता सचिन पांडेय, Kisan Mail News
उन्नाव। पं. उमाशंकर दीक्षित जिला पुरुष चिकित्सालय में ओएसटी (ओपिओइड सब्स्टीट्यूशन थेरेपी) सेंटर का शुभारंभ किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान अस्पताल के सीएमएस सुनील कुमार भी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के सौजन्य से संचालित होने वाले इस सेंटर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यहां उपचार के साथ-साथ मरीजों को आवश्यक परामर्श संबंधी सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी।
कार्यक्रम में क्लस्टर प्रोग्राम ऑफिसर दीपू चम्याल, प्रोग्राम मैनेजर श्यामा नंद राय, आदित्य सहित सेंटर का स्टाफ उपस्थित रहा। उद्घाटन के दौरान अधिकारियों ने सेंटर में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बेहतर ढंग से संचालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
ओएसटी सेंटर शुरू होने से उपचार की जरूरत वाले लोगों को जिला अस्पताल में ही संबंधित सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।



