लखनऊ
गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर ‘दैनिक किसान मेल’ का विशेष पैगाम

🗞️✨
“अहिंसा परमो धर्म:” एवं जय जवान जय किसान का नारा देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर लखनऊ की ऐतिहासिक सरज़मीन से आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
लखनऊ की गंगा-जमुनी तहजीब और अवध की रवायत हमेशा से भाईचारे और कौमी एकता की प्रतीक रही है। आइए, इस 2 अक्टूबर पर हम सब मिलकर नफरतों को मिटाने और आपसी सौहार्द के चिराग रोशन करने का संकल्प लें।
जाति और मजहब से ऊपर उठकर एक-दूसरे का एहतराम करना ही बापू को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है।
दैनिक किसान मेल — निष्पक्ष, निडर और आपकी आवाज़।




