उत्तर प्रदेशताजा खबर

विदेश में रह रहे भारतीय भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कर करा सकेंगे मतदान- निर्वाचन आयोग

यूपी विधानसभा चुनाव

  • विदेश में रह रहे भारतीय भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कर करा सकेंगे मतदान
  • प्रवासी भारतीय मतदाता के पंजीकरण के लिए फॉर्म-6A भरना होगा
  • भारतीय नागरिकता होना और किसी अन्य देश की नागरिकता नहीं लेना अनिवार्य
  • 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के पात्र प्रवासी भारतीय कर सकते हैं आवेदन
  • भारतीय पासपोर्ट में दर्ज भारत के पते से संबंधित विधानसभा क्षेत्र में ही पंजीकरण होगा
  • ऑनलाइन, ऑफलाइन या डाक से किया जा सकता है आवेदन
  • ऑनलाइन आवेदन के लिए voters.eci.gov.in और ECINET ऐप की सुविधा
  • आवेदन के साथ भारतीय पासपोर्ट की संबंधित पेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां जरूरी
  • प्रवासी भारतीय मतदाताओं को EPIC कार्ड जारी नहीं किया जाएगा
  • मतदान के दिन पहचान के लिए मूल भारतीय पासपोर्ट दिखाना अनिवार्य
  • विदेश में पता बदलने पर संबंधित ERO को सूचना देना जरूरी
  • 17 नवंबर की ड्राफ्ट मतदाता सूची में 4,215 प्रवासी भारतीय मतदाता
  • इनमें 3,492 पुरुष और 723 महिला मतदाता शामिल
  • ड्राफ्ट सूची में 590 प्रवासी भारतीय मतदाताओं की बढ़ोतरी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रवासी भारतीय नागरिक ऑनलाइन, ऑफलाइन या डाक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आवेदक की आयु एक जनवरी, 2027 को 18 वर्ष पूरी होनी चाहिए। उनका नाम उसी विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज होगा, जहां का पता उनके भारतीय पासपोर्ट में दर्ज है।

ऑनलाइन आवेदन निर्वाचन आयोग के पोर्टल (voters.eci.gov.in) या ईसीआईनेट मोबाइल एप से किया जा सकता है। इसके साथ पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटो और भारतीय पासपोर्ट की स्वप्रमाणित प्रतियां लगानी होंगी। ऑफलाइन आवेदन में संबंधित ईआरओ कार्यालय में फार्म-6ए के साथ पासपोर्ट की प्रतियां जमा करने के अलावा मूल पासपोर्ट भी दिखाना होगा। डाक से आवेदन करने पर भी फोटो और पासपोर्ट की स्वप्रमाणित प्रतियां भेजनी होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button