उत्तर प्रदेशदुर्घटना/ हादसालखनऊ

खजाना चौराहे के पास तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से रिटायर्ड बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

आशियाना में ईरिक्शा की टक्कर से घायल बाइक सवार नगर निगम के रिटायर जोनल सेनेटरी ऑफिसर दिलीप कुमार डे (65) की लोकबंधु अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहन कब्जे में लेकर ईरिक्शा चालक को हिरासत में लिया है

हिंदी दैनिक किसान से ब्यूरो रिपोर्ट, लखनऊ
संवाददाता: अकबर अली

लखनऊ के आशियाना में भीषण सड़क हादसा: खजाना चौराहे के पास तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से रिटायर्ड बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। एलडीए कॉलोनी सेक्टर-एल स्थित खजाना चौराहे (खजाना मार्केट) के पास एक बेकाबू और तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार रिटायर्ड बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में 65 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ऑटो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
पत्नी को दुकान पर छोड़कर घर लौट रहे थे बुजुर्ग
मिली जानकारी के अनुसार, आशियाना सेक्टर-एल निवासी 65 वर्षीय रिटायर्ड कर्मी दिलीप डे गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अपनी पत्नी सुनीता डे को खजाना मार्केट स्थित उनकी दुकान पर छोड़कर बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय बंगला बाजार की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित ऑटो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, चालक की तलाश जारी
टक्कर इतनी भीषण थी कि दिलीप डे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही आशियाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर की सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहे ऑटो चालकों की लापरवाही से हुई इस मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि फरार ऑटो चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

सेक्टर-एल निवासी दिलीप सरकारी विभाग से रिटायर्ड थे। उनकी पत्नी सुनीता डे खजाना मार्केट में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे दिलीप पत्नी को दुकान पर छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे।

इसी दौरान सड़क पार करते समय बंगला बाजार की तरफ से आशियाना आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button