उत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

लखनऊ के बांसमंडी में अज्ञात युवक ने फांसी लगाकर दी जान

लखनऊ के हुसैनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत छितवापुर चौकी के बांसमंडी इलाके में कूड़ा घर के पास आईटीआई कॉलेज के बगल में एक अज्ञात युवक ने फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही छितवापुर चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस घटनास्थल पर जांच-पड़ताल में जुटी है। फिलहाल युवक की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। छितवापुर चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। इसलिए आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से युवक की पहचान करने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button