उत्तर प्रदेशउत्तराखंडताजा खबर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मातृशोक, 91 वर्ष की आयु में मां सावित्री देवी का निधन

पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस, निधन की खबर से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में शोक की लहर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। मां के निधन की खबर से मुख्यमंत्री के परिवार सहित उनके शुभचिंतकों और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
पौड़ी के एसएसपी सर्वेश पंवार और जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल ने निधन की पुष्टि की है। बताया गया कि निधन के समय सावित्री देवी अपने पैतृक आवास पर थीं। उनकी तबीयत को देखते हुए डॉक्टर को भी बुलाया गया था।
पंचूर गांव में रहती थीं सावित्री देवी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी लंबे समय से अपने पैतृक गांव पंचूर में रह रही थीं। मुख्यमंत्री के पिता स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट वन विभाग में फॉरेस्ट रेंजर थे। उनका 20 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था।
माता के निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। इस दुखद घड़ी में लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button