योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सेवा ज्योति यात्रा कार्यकम का लखनऊ में हुआ आयोजन

सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा को सफल बनाने पर चर्चा
माननीय प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी जी के अनवरत जनसेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 7 अक्टूबर, 2026 को यशस्वी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सेवा ज्योति यात्रा कार्यकम का आयोजन भाजपा, उत्तरप्रदेश द्वारा जीपीओ , हजरतगंज, लखनऊ में किया गया।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी को उनके जनसेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की व आभार व्यक्त किया।
तत्पश्चात, दिल्ली में राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा का सीधा प्रसारण किया गया जिसमें माननीय प्रधानमंत्री जी ने लाइव प्रसारण के माध्यम से देश के हर कोने से जुड़े कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया व अपने 07 अक्टूबर, 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से आज तक के 25 वर्षों के सफर व जीवन के विशेष पलों व आयामों को याद किया जिन्होंने उनके व्यक्तित्व का निर्माण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम से जुड़े सभी को भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प दिलवाया व इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने हेतु आह्वाहन किया।
अंत में दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा संकल्प सेवा ज्योति की मशाल प्रज्वलित की गई । ठीक उसी समय यहां जीपीओ, लखनऊ में भी माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा भी सेवा ज्योति यात्रा का आरम्भ मशाल जलाकर किया गया। यह यात्रा जीपीओ से बापू भवन तक की गई।
सरोजनीनगर दक्षिण तृतीय मंडल के सभी पदाधिकारण ने भी मंडल अध्यक्ष, श्री रमाकांत मिश्रा “राजन” की अध्यक्षता में जीपीओ में आयोजित इस अविस्मरणीय कार्यकम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।



