यूपी कांग्रेस मुख्यालय में जमकर बवाल, कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

लखनऊ
कांग्रेस दफ्तर में मारपीट, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की से मचा हड़कंप
नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के कार्यभार ग्रहण के दौरान हंगामे का आरोप
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के समर्थकों से बदसलूकी का आरोप, नाराज समर्थक भिड़े
विवाद बढ़ा तो कांग्रेस मुख्यालय में चले जूते, आपस में भिड़े पार्टी के कार्यकर्ता
हंगामे के बीच पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय धरने पर बैठे
यूपी कांग्रेस में गुटबाजी खुलकर आई सामने, प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत समारोह में ही संग्राम
कांग्रेस मुख्यालय में आपसी कलह का वीडियो सामने आने का दावा, पार्टी के भीतर बढ़ी खींचतान पर उठे सवाल।
कांग्रेस मुख्यालय में नए प्रदेश नेतृत्व के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि अजय राय को लेकर अपशब्द कहे जाने के बाद उनके समर्थकों ने हंगामा किया और हाथों में जूते लेकर विरोध जताया. घटना के बाद अजय राय ने वरिष्ठ नेताओं से शिकायत कर ममता चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. उन्हें मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है




