ताजा खबरराजनीतिलखनऊ

सरोजनीनगर में विकास कार्यों और शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुआ अभूतपूर्व सुधार: विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह।

-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता

विकास के रास्ते सरोजनीनगर को  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में हम प्रगति के शीर्ष आयाम पर पहुंचाएंगे-राजेश्वर सिंह।

विद्यावती द्वितीय वार्ड के पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी ने किया मंच का संचालन 


लखनऊ: 11 अक्टूबर।
सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने संबोधन में क्षेत्र में हुए व्यापक विकास कार्यों और जनहित की योजनाओं का ब्योरा दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं और अपेक्षाओं को शासन तक पहुँचाना विधायक का सबसे मुख्य कार्य है, और इसी प्रयास के तहत सरोजनी नगर में सड़कों, नालियों, और अन्य बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया गया है। 
विधायक ने बताया कि क्षेत्र में नगर निगम का बजट 2,000 करोड़ रुपये से बढ़कर अब 5,000 करोड़ रुपये हो गया है, जिससे विकास कार्यों को गति मिली है। सरोजनी नगर में लगभग 2,200 नई सड़कें बनाई जा चुकी हैं और कुल 3,900 पत्र सड़कों व नालियों के सुधार के लिए लिखे गए थे। इसके अलावा, क्षेत्र में नए एक्सप्रेसवे, फ्लाईओवर, मेट्रो विस्तार और रिंग रोड जैसी बुनियादी ढांचा परियोजनाएं आकार ले रही हैं। 
शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रगति:
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरोजनी नगर में नए अस्पतालों का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें शहीद पथ पर 1,000 बेड का मैक्स अस्पताल और 1,000 बेड का राममनोहर लोहिया अस्पताल शामिल हैं। शिक्षा के क्षेत्र में लखनऊ यूनिवर्सिटी का एग्रीकल्चर कैंपस, लतीफगंज का डिग्री कॉलेज, मियाँवा में आईटीआई और यूपी फोरेंसिक इंस्टीट्यूट जैसे संस्थान स्थापित किए गए हैं। साथ ही, 70 स्कूलों और कॉलेजों में स्मार्ट क्लास और डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना कराई गई है। 
युवाओं और खेलकूद को प्रोत्साहन:
युवाओं और मेधावी बच्चों को सम्मानित करने के लिए 2,000 बच्चों को साइकिल, टैबलेट और लैपटॉप देकर प्रोत्साहित किया गया है। खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए सरोजनी नगर स्पोर्ट्स लीग के माध्यम से पिछले चार वर्षों से लगातार प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें लगभग 10,000 बच्चे भाग ले चुके हैं। 
इसके साथ ही, धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के तहत अब तक 8,500 से अधिक लोगों को अयोध्या दर्शन कराया जा चुका है और हाल ही में खाटूश्याम के लिए ‘श्याम रथ’ यात्रा भी शुरू की गई है। विधायक ने अंत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और विकास पूरे देश में मिसाल बन चुके हैं। 

अंत में विद्यावती द्वितीय वार्ड के पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी ने  अपने लोकप्रिय विधायक राजेश्वर सिंह को अपना अमूल्य समय देने के लिए तथा क्षेत्रीय सम्मानित जनता-जनार्दन को कार्यक्रम में अपना अमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button