उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को नवरात्रि के प्रथम दिवस तथा घटस्थापना के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि शक्ति की उपासना का यह महापर्व हम सबके जीवन में नई ऊर्जा, उमंग और सकारात्मकता का संचार करे
उन्होंने जगत जननी माँ अम्बे से प्रार्थना की है कि माँ शैलपुत्री की कृपा से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्यता, शांति और वैभव का निरंतर वास हो
प्रदेश की जनता से अपील की है कि इस पवित्र अवसर पर हम सब मिलकर महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और प्रदेश के चहुंमुखी विकास के संकल्प को और अधिक मजबूत करें।
जय माता दी!



