उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 20 नमूनों में एक मानक के विपरीत

जिला संवाददाता — देवेंद्र तिवारी, Kisan Mail News

उन्नाव। त्योहारों के मद्देनजर मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में जांच अभियान चलाया। जिलाधिकारी घनश्याम मीना के निर्देश पर सहायक आयुक्त प्रियंका सिंह के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए।

अभियान के दौरान ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिष्ठान से दो खाद्य नमूने लिए गए। इनमें होल फार्म की जैगरी और ग्रहलक्ष्मी ब्रांड के बताशे का नमूना शामिल है। निरीक्षण के दौरान लाइसेंसिंग शर्तों के पालन में कमियां मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठान को सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया।

विभाग के अनुसार, उन्नाव शहर में जांच के दौरान कुल 20 खाद्य नमूनों की जांच की गई। इनमें से 19 नमूने मानकों के अनुरूप पाए गए, जबकि एक नमूना निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरा। इसके अतिरिक्त मीट की दुकानों का भी निरीक्षण किया गया।

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग की ओर से नमूनों को प्रयोगशाला जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और मिलावट की रोकथाम के लिए जांच अभियान जारी रखने पर जोर दिया है।

Related Articles

Back to top button