उन्नावचिकित्सा शिक्षा

शिक्षा और स्वास्थ्य से परिवार कल्याण की नई मिसाल: अंकित सिंह परिहार

उन्नाव। विधानसभा क्षेत्र 166 भगवंतनगर में अंकित सिंह परिहार द्वारा विगत 20 वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता का सिलसिला निरंतर जारी है। अपने परिवार क्षेत्र के परिवारजनों के सुख-दुःख में सहभागी बनकर वे नित्य प्रतिदिन सामाजिक एवं पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

इसी क्रम में गांव आड़ाखेड़ा निवासी दिशा सिंह की उच्च शिक्षा की फीस जमा कराई गई। वहीं, श्रीमती रामजानकी यादव जी के ऑपरेशन की समुचित व्यवस्था कराकर उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया गया।

अंकित सिंह परिहार का कहना है कि परिवार क्षेत्र के परिवारजनों की सेवा उनके लिए केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि पारिवारिक जिम्मेदारी है। यह सेवा किसी चुनाव या विशेष अवसर तक सीमित नहीं है, बल्कि पिछले 20 वर्षों से निरंतर चल रही है और आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button