उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर
राष्ट्रीय खेल दिवस पर उन्नाव में होंगी छह खेल प्रतियोगिताएं, 30 अगस्त को साइकिल रेस

जिला संवाददाता देवेन्द्र तिवारी
उन्नाव। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 29 अगस्त को जिला स्तर पर कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिनमें युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम के तहत 14 वर्ष तक के बालकों की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के साथ वॉलीबाल, कबड्डी और फुटबाल सहित अन्य प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसके अलावा 30 अगस्त को साइकिल रेस का आयोजन होगा, जो चांदमारी पानी टंकी से शुरू की जाएगी।
प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की उम्र 31 अगस्त 2026 को 18 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, फिटनेस के प्रति जागरूक करना और जिले की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।



