उत्तर प्रदेश

राजधानी लखनऊ में स्वाइन फ्लू की जांच में मनमानी वसूली पर हुई रोक, तय हुई नई  कीमतें

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में H1N1 संक्रमण (स्वाइन फ्लू) के बीच RT-PCR जांच की दर निर्धारित कर दी गई है, स्वाइन फ्लू की जांच के लिए अधिकतम दर 3,000 रुपये तय की गई है. इसी तरह PGI में जांच शुल्क 2,400 निर्धारित की गई है, इसी आधार पर निजी क्षेत्र में दर तय की गई. CMO की अध्यक्षता में निजी अस्पतालों व पैथोलॉजी संचालकों की बैठक में फैसला लिया गया है.

लखनऊ में H1N1 के चार  नए मरीज मिले

लखनऊ में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ा दी है,  रिपोर्ट  के मुताबिक, लखनऊ में H1N1 के 4 नए मरीज मिले हैं. वहीं स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है, H1N1 की जांच को लेकर CMO की अध्यक्षता में निजी अस्पतालों के साथ बैठक की. निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी में H1N1 Real Time PCR जांच की अधिकतम दर 3000 रुपये तय की गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button