उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू की चपेट में

उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए हैं. जांच में उनकी रिपोर्ट H1N1 पॉजिटिव आई है. केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि मंत्री को पिछले चार-पांच दिन से बुखार था. इसके बाद उनकी जांच कराई गई. जांच रिपोर्ट में H1N1 संक्रमण की पुष्टि हुई.

सोमवार को मंत्री लखनऊ गए। मंगलवार को जांच में उनके एच1एन1 संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें लखनऊ स्थित आवास पर ही आइसोलेट कर दिया गया। उनके सभी कार्यक्रम भी रद कर दिए गए हैं। उनकी हालत में सुधार है।

जिले में स्वाइन फ्लू के मिले 2 और नए मामलों

जिले में इससे पहले स्वाइन फ्लू के दो मामले सामने आ चुके हैं। 69 वर्षीय कारोबारी की सोमवार रात स्वाइन फ्लू से मृत्यु हो गई थी। वहीं टूंडला में आठ वर्षीय बालिका भी एच1एन1 से संक्रमित पाई गई है। उसे घर पर आइसोलेट कर उपचार दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button