उत्तर प्रदेशताजा खबरलखनऊ

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर लखनऊ में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने किया संबोधित।

लखनऊ, 10 सितंबर।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा –

उत्तरप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित गोविंदबल्लभ पंत जी की आज 139वाएँ जयंती है,उत्तरप्रदेश सरकार व जनता की ओर से उन्हें नमन व विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

पंत जी महान अधिवक्ता, महान स्वाधीनता सेनानी थे,1925 में काकोरी ट्रेन एक्शन में क्रांतिकारीयों की पैरोकारी की थी,उन्होंने देश की आज़ादी में बढ़चढ़कर भाग लिया।

भारत छोड़ो आंदोलन,या कोई भी आंदोलन रहा हो उन्होंने बढ़चढ़कर भाग लिया।

देश की आज़ादी के बाद वो उत्तरप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री बने। उस समय उत्तराखंड भी उत्तरप्रदेश का ही हिस्सा था,इतने बड़े राज्य में सुशासन का मॉडल और आर्थिक उन्नयन के लिए अपना प्रयास किया।

उन्होंने लैंड रिफॉर्म का मॉडल प्रस्तुत किया,1954 में वो देश के गृहमंत्री बने,उस समय जे भाषाई संघर्ष और समाजिक विभाजन के प्रयास को उन्होंने सूझबूझ से रास्ता निकाला।

हिंदी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।

आज के अवसर पर उनकी स्मृतियों को नमन करता हूँ,विनम्र श्रद्धांजलि ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button