उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर
उन्नाव में आरटीओ ने प्रमुख मार्गों का किया निरीक्षण, यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

जिला संवाददाता — देवेंद्र तिवारी, Kisan Mail News
उन्नाव। यातायात व्यवस्था और परिवहन संबंधी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप कुमार मौर्य ने 15 सितंबर 2026 को जिले के विभिन्न प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया।
आरटीओ ने सदर कोतवाली क्षेत्र के गदनखेड़ा बाईपास पहुंचकर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के मरहला चौराहा और बदरका चौराहा का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रमुख मार्गों पर यातायात एवं परिवहन से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखा। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।



