उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

डीएम-एसएसपी ने गदनखेड़ा बाईपास, मरहला चौराहा व आजाद मार्ग का किया निरीक्षण

जिला संवाददाता — देवेंद्र तिवारी , Kisan Mail News

उन्नाव। यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी घनश्याम मीना एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने 15 सितंबर 2026 को संयुक्त रूप से जिले के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने सदर कोतवाली क्षेत्र के गदनखेड़ा बाईपास पहुंचकर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के मरहला चौराहा और आजाद मार्ग का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर रखने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान यातायात प्रभारी सुनील सिंह, सदर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्रा समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button