उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

सफीपुर संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News

उन्नाव। तहसील सफीपुर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी उन्नाव घनश्याम मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह और सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने राजस्व, पुलिस सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं। डीएम और एसएसपी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित प्रकरणों की जानकारी ली।

अधिकारियों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्रत्येक प्रकरण में समयबद्ध कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी और प्रभावी जनसुनवाई पर जोर दिया। अधिकारियों ने कहा कि आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर उन्हें बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

Related Articles

Back to top button