उत्तर प्रदेश

आम आदमी पार्टी (शिक्षक प्रकोष्ठ) ने उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में घोषित किए नए जिला अध्यक्ष

लखनऊ: 21 सितम्बर

आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार एवं उत्तर प्रदेश में शिक्षक वर्ग से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के उद्देश्य से शिक्षक प्रकोष्ठ के 11 नए जिला अध्यक्षों के मनोनयन की घोषणा की गई है।
पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय संजय सिंह के अनुमोदन एवं स्वीकृति के उपरांत शिक्षक प्रकोष्ठ (उत्तर प्रदेश) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह द्वारा इन पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

​नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की सूची:

​चित्रकूट: श्री जितेंद्र श्रीवास्तव

​गोंडा: श्री अर्जुन चौबे

​बरेली: श्री ताजबर खान

​सुल्तानपुर: श्री अंजन कुमार यादव

​जालौन: श्री रामदेव सिंह गांधी

​सोनभद्र: श्री संजय सिंह पटेल

​कानपुर देहात: श्री सतीश कुमार मिश्रा

​सहारनपुर: श्री चंद्रपाल सिंह

​बिजनौर: श्री विपिन कुमार

​अंबेडकर नगर: श्री अशोक कुमार

​बांदा: श्री कृपाशंकर

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि सभी साथी अपने-अपने जिलों में शिक्षक प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूत करेंगे और शिक्षकों की समस्याओं को मुखरता से उठाएंगे।

इसके तहत प्रभु पाल सिंह हापुड़, दिनेश चंद्र शर्मा शामली, रिंकू कुमार गाजियाबाद, आर्यश तोमर बागपत, मनोज राम आगरा, इंद्रसेन सिंह मिर्जापुर, विनय पांडे चित्रकूट, महेंद्र सिंह महाराजगंज तथा देवी प्रसाद तिवारी प्रतापगढ़ जिले के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के शिक्षक प्रकोष्ठ के संगठन को और सशक्त बनाने तथा शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए प्रतिबद्ध यह नियुक्तियां उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की मजबूती को और बढ़ावा देंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button