उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

वाराणसी से वडनगर जा रही ‘सेवा यात्रा’ का उन्नाव में भव्य स्वागत

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News

उन्नाव। वाराणसी से वडनगर की ओर जा रही ‘सेवा यात्रा’ के उन्नाव पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। उन्नाव बस स्टैंड के पास भाजपा नेता अनुज पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया।

इस दौरान सदर विधायक पंकज गुप्ता ने सेवा यात्रा पर माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी और प्रेम शंकर शुक्ला समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने यात्रा पर पुष्पवर्षा की और उत्साहपूर्ण नारे लगाए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के चलते स्वागत स्थल पर उत्साह का माहौल नजर आया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि सेवा यात्रा के उन्नाव पहुंचने पर उसका स्वागत करना उनके लिए विशेष अवसर है। यात्रा के आगे रवाना होने के दौरान भी कार्यकर्ताओं में उत्साह बना रहा।

Related Articles

Back to top button