उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

उन्नाव में PET परीक्षा केंद्रों का डीएम और एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

संवाददाता: सचिन पांडेय

उन्नाव। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी घनश्याम मीना और एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मोतीनगर और माउंट लिट्रा जी स्कूल पहुंचे। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं को परखा।

डीएम और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को अभ्यर्थियों की गहन चेकिंग और स्कैनिंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरतने को कहा।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और सतर्कता के साथ करें, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।

Related Articles

Back to top button