उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

उन्नाव: अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की छापेमारी, 38 लीटर कच्ची शराब बरामद; महिला गिरफ्तार

जिला संवाददाता: देवेंद्र तिवारी

उन्नाव। जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र के नेतृत्व में आबकारी टीम ने पुरवा और मौरावां थाना क्षेत्रों के तीन गांवों में छापेमारी की। इस दौरान कुल 38 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई और एक महिला को मौके से गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग की टीम ने मंगतखेड़ा, देवमई और संगौली गांव में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौरावां थाना क्षेत्र के देवमई गांव निवासी भगवानदेई पत्नी स्वर्गीय भगवानदीन को गिरफ्तार किया गया।

आबकारी विभाग की ओर से गिरफ्तार महिला के खिलाफ मौरावां थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button