आपकी समस्या, मेरा दायित्व है और जनसेवा ही मेरी प्राथमिकता है – उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

सर्वोपरि: मौसम की परवाह किए बिना अपनी फरियाद लेकर पहुंचे लोग, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
लखनऊ। प्रदेश की जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और उनकी सेवा ही सरकार की मूल प्राथमिकता है। इसी संकल्प को दोहराते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आज लखनऊ में प्रदेश के कोने-कोने से आए नागरिकों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।
भारी बारिश के बीच लखनऊ में प्रदेश के कई जिलों से आए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पहुंचकर ज्ञापन सौंपा
भारी बारिश और खराब मौसम की परवाह किए बिना दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर उपमुख्यमंत्री के पास पहुंचे। नागरिकों की इस अटूट आस्था और स्नेह को देखते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने हर एक व्यक्ति से आत्मीयता से भेंट की। उन्होंने न केवल लोगों की समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को बेहद संवेदनशीलता से सुना, बल्कि मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन कर समस्याओं के शीघ्र और प्रभावी निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।
जनता के इस अपार स्नेह पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा, “आपकी समस्या, मेरा दायित्व है और जनसेवा ही मेरी प्राथमिकता है। प्रतिकूल मौसम के बावजूद दूर-दराज से आपका यहां पहुंचना मेरे प्रति आपके अटूट विश्वास को दर्शाता है। आपका यही विश्वास मेरी असली प्रेरणा है और आपकी सेवा करना मेरा परम कर्तव्य। जनहित में हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा।”
उपमुख्यमंत्री द्वारा मौके पर ही त्वरित कार्रवाई और आत्मीय व्यवहार से जनता में खुशी की लहर दौड़ गई। फरियादियों ने उनकी इस संवेदनशील कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस दौरान लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान करने की मांग की। उन्होंने सबसे प्रमुख मांग इंसेंटिव को वेतन में मर्ज करने की रखी। अधिकारियों का कहना है कि इंसेंटिव व्यवस्था खत्म कर इसे वेतन का हिस्सा बनाने से पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा।