रालोद प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह का बस्ती दौरा। बाराबंकी, अयोध्या और गोंडा में कार्यकर्ताओं द्वारा होगा स्वागत।

लखनऊ/बस्ती। राष्ट्रीय लोकदल, उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह 18 अगस्त को बस्ती जनपद के दौरे पर पहुंचेंगे। उनके बस्ती आगमन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए बाराबंकी, अयोध्या और गोंडा जनपद में विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री ऐश्वर्य राज सिंह का स्वागत सबसे पहले सफेदाबाद, बाराबंकी में होगा।
इसके बाद अहमदपुर टोल प्लाजा, भिटरिया चौराहा, मेंहदावल चौराहा रुदौली, तहसीनपुर टोल तथा नंदिनी नगर, गोंडा सहित विभिन्न स्थानों पर रालोद कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। गोंडा में रॉयल हेरिटेज होटल के निकट भी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह बस्ती जनपद में प्रवेश करेंगे, जहां धघौचा बॉर्डर, बजरंग सिंह ढाबा विक्रमजोत बस्ती, हरैया थाना, महाराजगंज, कप्तानगंज, गोटवा, फुटहिया सहित विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।
अम्हट स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ही विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद बस्ती में विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित होंगे।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने बताया कि श्री ऐश्वर्य राज सिंह शाम लगभग 4 बजे बस्ती पहुंचेंगे, जहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे राजभवन में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।
मयंक त्रिवेदी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम बस्ती दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। उनके स्वागत के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। श्री ऐश्वर्य राज सिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा युवाओं एवं आम कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने के अभियान को नई गति मिलेगी।



