लखनऊ

5600 करोड़ की साइबर ठगी का बड़ा भंडाफोड़- 2 गिरफ्तार

72 बैंक खाते, फर्जी फर्में और 5600 करोड़ का ट्रांजैक्शन

कानपुर साइबर क्राइम पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के कब्जे से 65 लाख 26 हजार रुपये नकद बरामद।
72 बैंक खातों में करीब 5600 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा।
गिरोह के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों से 86 साइबर शिकायतें सामने आईं।
पुलिस ने 2 मोबाइल फोन और बैंकिंग से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए।
मोबाइल से कॉल रिकॉर्ड और व्हाट्सऐप चैट समेत कई डिजिटल साक्ष्य मिले।
पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। कानपुर में साइबर पुलिस ने फर्जी फर्मों और बैंक खातों के जरिए निवेश के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 65.26 लाख रुपये नकद समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं. जांच में 72 संदिग्ध बैंक खाते सामने आए हैं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button