लखनऊ के ज्योतिबा फुले पार्क में अखिल भारतीय किसान मजदूर जनकल्याण समिति ने हर्षोल्लास से फहराया तिरंगा।

-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता

लखनऊ: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 15 अगस्त 2026 को सुबह 7:50 बजे कानपुर रोड आशियाना स्थित ज्योतिबा फुले जोनल पार्क (एलडीए) में ध्वजारोहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। अखिल भारतीय किसान मजदूर जनकल्याण समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामिनी त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति एवं मुख्य आतिथ्य में, समिति की वरिष्ठ सदस्या बसंती पांडे द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान हुआ और देशभक्ति के कई गीत गाए गए।
कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्य रूप से साधना शर्मा, लक्ष्मी यादव, वंदना सिंह, किरन श्रीवास्तव, मधु यादव, सीमा कुशवाहा, सविता चौबे, गुड्डी, राधा वर्मा और सुमन दीक्षित सहित भारी संख्या में जन भागीदारी रही। जोनल पार्क में प्रतिदिन नियमित रूप से योग साधना करने वाले साधकों ने भी इस राष्ट्रीय पर्व में उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।



