उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए शशांक शेखर सिंह ‘सनी’ के समर्थक, कई गांवों में बांटी राहत सामग्री

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News

उन्नाव। जिले में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए 165 सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशांक शेखर सिंह ‘सनी’ के निर्देश पर उनके समर्थकों ने सरोसी क्षेत्र के विभिन्न बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री वितरित की।

समर्थकों की टीम ने सिहुरा, सथरा, विक्रमपुर, कोठारिया और करीमाबाद समेत कई गांवों में पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध कराई। इस दौरान प्रभावित लोगों की समस्याएं भी सुनी गईं और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया गया।

राहत सामग्री मिलने पर बाढ़ प्रभावित परिवारों ने सहयोग के लिए आभार जताया। समर्थकों ने कहा कि बाढ़ की स्थिति सामान्य होने तक जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

राहत वितरण के दौरान अवधेश दीक्षित, विकास मिश्रा, सचिन मिश्रा, राकेश अवस्थी, अनिल त्रिवेदी, रिंकू शुक्ला, विशु तिवारी, प्रतीक सिंह, सत्येंद्र सिंह, कुश सिंह, रघुवंश मणि त्रिवेदी, गोलू सिंह, सतीश चौहान, पंचम साहू, बनवारी कश्यप, अभय सिंह, आलोक निषाद, ग्राम प्रधान सथरा कुलदीप लोधी और आशीष सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button