उत्तर प्रदेश

आग की चपेट में आई स्लीपर बस का खुलासा-20 चालान के बावजूद सड़क पर दौड़ती रही बस

इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में दिल्ली से राठ जा रही बुंदेलखंड ट्रेवल्स की स्लीपर बस में भीषण आग लग गई। करीब 40 यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई, हालांकि उनका लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।

20 चालान के बावजूद सड़क पर दौड़ती रही बस.

.
दिल्ली से हमीरपुर के राठ के बीच चल रही बस.
बस पर 1.37 लाख रुपये का जुर्माना था लंबित.
मार्च से अगस्त के बीच बस पर 20 चालान दर्ज.
यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई थी जान.
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में कल लगी थी आग

घटना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में सिया देवी मेमोरियल अस्पताल के सामने की बताई गई है। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों से घिर गई। यात्रियों ने किसी तरह बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इस दौरान यात्रियों का लाखों रुपये का सामान, जेवरात, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान जलकर खाक हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button