उत्तर प्रदेशझाँसी
रील के लिए स्टंट करना झांसी के एक युवक को पड़ा भारी – टूट गए दोनों पैर

30 फीट ऊंचे बांध से छलांग लगाकर वीडियो बनाने की कोशिश की, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। युवक ऐसी जगह जा गिरा, जहां पानी बेहद कम था। और वहां पर युवक का पर चट्टान से टकराया
हादसे में उसके दोनों पैर टूट गए और अब वह अस्पताल में भर्ती है।

हादसे में पुष्पेंद्र नामक युवक के दोनों पैर बुरी तरह चोटिल हो गए और फ्रैक्चर हो गया. घटना के दौरान उसके दोस्त मोबाइल से पूरा वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे. हादसे के बाद घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक पैर में दो रॉड डाली गई हैं, जबकि दूसरे पैर का ऑपरेशन होना है. घटना घटना रक्सा थाना क्षेत्र स्थित पहूज बांध की बताई जा रही है. हादसे का वीडियो अब सामने आया है




