उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर शक्तिवर्धक दवा का फर्जी विज्ञापन चलाकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

एडवांस रकम लेकर भेजते थे फर्जी बिल, पैसा मिलते ही मोबाइल बंद कर देते थे आरोपी।

यूट्यूब-फेसबुक पर विज्ञापन चलाकर लोगों को बनाते थे निशाना, 7 मोबाइल, थार रोक्स और 3 एटीएम कार्ड बरामद।

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ‘प्रतिबिंब’ पोर्टल से मिले मोबाइल नंबरों की जांच के बाद किया खुलासा।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से सात मोबाइल फोन, थार रोक्स गाड़ी, तीन एटीएम कार्ड और आयुर्वेदिक दवाइयां बरामद की गई हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सावेज पुत्र इस्लाम निवासी दाहा, थाना दोघट, जनपद बागपत, हाल निवासी बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर तथा इस्लाम पुत्र अब्दुल रशीद निवासी दाहा, थाना दोघट, जनपद बागपत, हाल निवासी बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button