उत्तर प्रदेशताजा खबर
मुजफ्फरनगर के अपर जिला जज जस्टिस रवि कुमार ने एक और अपराधी को दी फांसी और कहा “कायर जज कहलाने से बेहतर है मर जाना”

मुजफ्फरनगर 07 सितंबर।
मुजफ्फरनगर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक कोर्ट रवि कुमार दिवाकर ने सोमवार को हत्या के एक और मामले में दोषी को फांसी की सजा सुनाने के दौरान इस्तीफा देने की चेतावनी दी है.
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ) रवि कुमार दिवाकर ने एक दहेज हत्या के मामले में फैसला सुनाते हुए यह टिप्पणी की थी। अपने इस फैसले में उन्होंने कहा था कि “मैं कायर जज कहलाने के बजाय मर जाना पसंद करूंगा। जब तक मैं अपने सिद्धांतों पर चल सकता हूं, सर्विस करूंगा, अन्यथा त्यागपत्र दे दूंगा।”
उन्होंने यह बयान माफियाओं और अपराधियों के दबाव के बीच उनकी अदालत से लगभग 100 गंभीर आपराधिक मामलों को प्रशासनिक रूप से वापस (ट्रांसफर) किए जाने और खुद को व अपने परिवार को मिल रही धमकियों के संदर्भ में दिया था।



