नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले को 6 घन्टें में किया गिरफ्तार

संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना महानगर की पुलिस को वादिनी लिखित तहरीर दी कि नाबालिग पुत्री जो 17 वर्ष को घर से पड़ोसी इस्तियाक द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत हुआ, इस सूचना पर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा ने सख्त निर्देश दिया, किसी भी तरह आरोपी हाथ से जाने ना पाए पुलिस टीम की कड़ी मेहनत के बाद भी आरोपी हाथ नहीं लगा, तभी मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई, कि अपहृता किसी व्यक्ति के साथ सर्वोदयनगर बंधे के पास खड़ा है, ऐसा लगता है कहीं जाने की फिराक में है, मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल गठित कर रवाना हुई पहुंच कर देखा आरोपी नाबालिक के साथ मौजूद है, पुलिस टीम ने दबे हुए कदम जाकर चारों तरफ से घेरकर अपह्ता पीड़िता को हिरासत पुलिस में लिया, आरोपी इश्तियाक अहमद हाल पता रहीमनगर किराए का मकान थाना महानगर लखनऊ, आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है,इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 दिलीप केसरवानी, उ0नि0 महेश कुमार शुक्ला, उ0नि0 रश्मि सिंह,और का0 संदीप का0 शंम्भूनाथ हे0का0 रेनू शामिल रहे।


