लखनऊ

कैमरामैन के साथ हुई लूट का खुलासा, चार शातिर गिरफ्तार और सारा सामान बरामद

संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पश्चिमी जोन के अंतर्गत थाना दुबग्गा पुलिस और सर्विलांस टीम ने कैमरामैन से हुई लूट की सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने इस मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया महंगा कैमरा, अन्य उपकरण और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद कर लिए हैं।

घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि 17 अगस्त 2026 की रात करीब 8:40 बजे एक कैमरामैन को फर्जी सट्टा बुक करवाने के बहाने दुबग्गा क्षेत्र में बुलाया गया था। इसके बाद अज्ञात बदमाशों द्वारा उन्हें जिलापुर रोड (जेहता) के एक सुनसान स्थान पर ले जाकर उनका कैमरा व उपकरण लूट लिए गए थे। इस संबंध में वादी मनीष भारती की तहरीर पर थाना दुबग्गा में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

मामले के खुलासे के लिए पुलिस उपायुक्त पश्चिमी के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त काकोरी के पर्यवेक्षण में दुबग्गा पुलिस और सर्विलांस टीम का गठन किया गया था। टीम ने अथक प्रयास करते हुए सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर हेमंत सोनकर (निवासी अमीनाबाद), सार्थक पाण्डेय (निवासी सैदापुर, थाना माल), अजय कुमार (निवासी अटिया, रहीमाबाद) और कुलदीप मिश्रा (निवासी ससपन, रहीमाबाद) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, इस घटना का षड्यंत्रकारी मास्टरमाइंड अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से सोनी कंपनी का कैमरा मय लेंस, फ्लैश, डिक्की लाइट की बैटरी, कैमरा क्लीनिंग कीट, लेंस, बेस प्लेट, लीड, कैमरे के सेल, मेमोरी कार्ड कीट, कैमरा बैग तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की गई है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button