लखनऊ

रात के अंधेरे में बाइकर गैंग का आतंक

लखनऊ

थाना बाजारखाला, चौकी मिल एरिया / मोतीझील कॉलोनी में रात 1 बजे बाइकर गैंग का आतंक, पुलिस गश्त नदारद

मोतीझील कॉलोनी, कब्रिस्तान गेट से पूरा मामला। रात 1 बजे 10-12 बाइकों पर सवार बाइकर गैंग ने हाथ में झंडा लेकर पूरी मोतीझील कॉलोनी की गलियों में हुड़दंग मचा दिया। तेज साइलेंसर, तेज साउंड और नारेबाजी से पूरी रात लोगों का सोना दुश्वार कर दिया।

कब्रिस्तान गेट से लेकर पूरे मोतीझील में घूम-घूम कर इन लड़कों ने आतंक मचाया। एक बाइक पर 3 से 4 लड़के, न हेलमेट, न कानून का डर।

सबसे बड़ा सवाल – थाना बाजारखाला पुलिस कहां थी? अगर रात के अंधेरे में पुलिस की गश्त होती तो इन पर उसी वक्त लगाम लग जाती। पर गश्त न होने से इनके हौसले बुलंद हैं।

बाजारखाला पुलिस CCTV और वायरल वीडियो के आधार पर इन बाइकर गैंग की पहचान कर तत्काल सख्त कार्रवाई करे। अगर आज कार्रवाई नहीं हुई तो कल ये गैंग फिर पूरे मोतीझील में आतंक मचाएगा। कानून को हाथ में लेना, कॉलोनी में आधी रात हुड़दंग करना कहां का नियम है?

त्यौहार शांति का प्रतीक है, हुड़दंग का नहीं। वीडियो के आधार पर इन पर एक्शन होना ही चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button